Share this News

कोरबा पाली 27 अप्रैल 2023(KRB24NEWS):

इंडिया, एशिया और वर्ल्ड रिकार्ड होल्डर जादूगर हास्य सम्राट हैरी और एशिया का सबसे छोटा 10 वर्षीय जादूगर जतिन का जादू शो कार्यक्रम का आयोजन पाली में केराझरिया रोड स्थित पाली महोत्सव कार्यक्रम स्थल में 30 अप्रैल को शाम 6 बजे से होने जा रहा है। जादूगर हैरी टी.वी सीरियल अकबर बीरबल के कलाकार भी अभिनय कर चुके है। देश विदेश में धूम मचाने के बाद नए नए चमत्कारो के साथ पाली नगर में इनका कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम की आयोजनकर्ता प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की शाखा कोरबा की संचालिका ब्रह्माकुमारी रूक्मणी दीदी ने बताया कि यह मनोरंजन से भरपूर एक पारिवारिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम है।

जिसमें आप सभी को मनोरंजन के साथ शारीरिक व मानसिक रूप से स्वास्थ लाभ मिलेगा।इस कार्यक्रम का विशेष आर्कषण हास्य सम्राट जादूगर हैरी को अदभूत प्रदर्शन के द्वारा अपने दाँतों से बस को खींचते हुए देख सकेगे। साथ ही जादुई मंदिर, मौत का शिकंजा, खाली हाथों से नोटो की बारिश व रंगीन मायाजाल 150 से भी ज्यादा हैरतअंगेज कारनामें होगे। नगर में मैजिक शो का यह कार्यक्रम एक दिवसीय है और पूर्णतः निःशुल्क है।

पाली में 7 दिवसीय राजयोग शिविर का आयोजन

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वाधान में राजयोग केंद्र पाली आदिवासी बालक छात्रावास के पीछे, केराझरिया मार्ग में सात दिवसीय राजयोग शिविर का आयोजन 1 मई से 7 मई तक किया गया है। जो प्रातः 7:00 से 8:00 और शाम को 6:00 से 7:00 तक आयोजित किया गया है। उक्त शिविर में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति राजयोग केंद्र में संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। संस्था संचालिका ब्रह्माकुमारी रूक्मणी दीदी ने समस्त क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में आकर कार्यक्रम का लाभ लेने की और राजयोग से अपने जीवन को आनंदमय, सुख शांति से सदा खुशहाल बनाने की अपील की है।