Share this News
रतनपुर 22 अप्रैल 2023(KRB24NEWS):

रतनपुर थाना परिसर में आज रतनपुर पुलिस व प्रशासन के द्वारा आज शांति समिति की बैठक रखी गईं, एक साथ ईद, परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया जैसे त्यौहार होने की वजह से सभी धर्मों के प्रमुख जन एवं जनप्रतिनिधि पत्रकार इत्यादि के साथ आज तहसीलदार शिल्पा भगत एवं थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई ।

जिसमें तहसीलदार शिल्पा भगत ने सभी लोगों को ईद की बधाई दी एवं अक्षय तृतीया व परशुराम जयंती की शुभकामनाएं देते हुए शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाने की अपील की उन्होंने कहा कि रतनपुर एक शांतिप्रिय नगरी है।

0 और यहां सभी धर्म समुदाय के लोग एक साथ त्यौहार को शांति तरीके से मनाते हैं इन्हीं परंपरा का निर्वहन करते हुए हमने सभी से अपील किया है कि सभी शांति सौहार्द बनाते हुए त्योहार मनाए इस बैठक में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, अधिकारी एवं पत्रकार मौजूद रहे।