Share this News

कोरबा पाली 23 अप्रैल 2023(KRB24NEWS):
अक्षय तृतीया एवं पृथ्वी दिवस के पावन अवसर पर पृथ्वी पर रहने वाले सभी जीव जंतुओं और पेड़ पौधों को बचाने तथा विश्व भर में पर्यावरण के प्रति जनमानस में जागरूकता बढ़ाने के लक्ष्य को साकार करने की मंशा लिए हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लाफा में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा प्राचार्य जीपी बंजारे के संरक्षण, कार्यक्रम अधिकारी महाबीर प्रसाद चंद्रा की अगुवाई में ग्राम 84 मुड़ा में वन विभाग पाली से प्राप्त वन औषधि पौधों एलोवेरा, अश्वगंधा, सतावर, आंवला ,अशोक का घर में रोपड़ हेतु निशुल्क वितरित किया गया,

इस अवसर पर चंद्रा ने औषधि पौधों का रोग उपचार में उनके उपयोग एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए पेड़ पौधों का हमारे जीवन के लिए कितना उपयोगी है इस पर जानकारी दिया, साथ ही मौसम में हो रहे लगातार बदलाव की ओर आगाह करते हुए ,संतुलन बनाए रखने में पेड़ पौधों की भूमिका को सार्थक बताया, इस अवसर पर इतवार सिंह, अंधियार सिंह, टिकैत सिंह ,गजपाल सिंह, शिव शंकर, गजराज, दीपक, जमीला , रामकुमार, प्रतिभा ,प्रतिमा, कुंतीमां ,मोनिका, पायल की गरिमामय उपस्थिति रहा आयोजन को सफल बनाने में स्वयंसेवक अनुज का सराहनीय सहयोग रहा।



