Share this News

विधायक पुरुषोत्तम कंवर जी भगवान परशुराम जयंती पर हुए शामिल
हरदीबाजार 22 अप्रैल 2023(KRB24NEWS):
हरदी बाजार में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अक्षय तृतीया एवं भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव पर नवनिर्मित परशुराम भवन में सर्व ब्राह्मण कल्याण समाज के द्वारा भगवान श्री परशुराम जी की पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख शांति की कामना के साथ आशीर्वाद प्राप्त किया गया भगवान परशुराम जी की जयंती पर क्षेत्र के विधायक राज्य मंत्री पुरुषोत्तम कंवर जी शामिल हुए एवं भगवान श्री परशुराम जी की पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख शांति की कामना किया।

इस दौरान समाज के अध्यक्ष श्री अजय कुमार दुबे ने समाज के उत्थान के लिए आगे बढ़ने एवं समाज की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए एवं ब्राह्मण समाज के दुख सुख में काम आने के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान आचार्य रेखराम पांडे जी के द्वारा विधि विधान से भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना कराई गई ।पूजा में बैठे दिनेश कुमार गुरुद्वान एवं विनोद उपाध्याय के द्वारा भगवान की पूजा अर्चना की और समाज व गांव के विकास कार्य व सुख-शांति की कामना की गई।

इस दौरान उपस्थित संरक्षक सदस्य अनिल पांडेय, दिनेश बाजपाई , योगेश मिश्रा, प्रदीप पांडे , दिनेश पांडे, रमाकांत गुरुद्वान, मदन गुरुद्वान, जतिन उपाध्याय, संतोष मिश्रा, इंद्रेश कुमार द्विवेदी,भीम महाराज, श्रीमती सरला पांडे ,रामशरण कंवर,चन्द्रहास राठौर,सत्या कंवर सहित समाज के लोग उपस्थित रहे और भगवान परशुराम जी की चित्र पर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।
हरदी बाजार विनोद उपाध्याय



