Share this News
आरटीआई विभाग के माध्यम से सक्रिय कार्यकर्ताओं को किया जायेगा रिचार्ज
कोरबा पाली 4 फ़रवरी 2023(KRB24NEWS):

कांग्रेस पार्टी आरटीआई विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री नितिन राजीव सिन्हा जी के निर्देश पर आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बुथ समन्वय समिति बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर प्रारंभ कर दिया गया है! बुथ समन्वय समिति में पदाधिकारी गण इस प्रकार होंगे! अध्यक्ष-1, उपाध्यक्ष-5, महामंत्री-5, सचिव-5, या अधिक के साथ साथ कार्यकारिणी सदस्य भी बनाये जायेंगे!! प्रदेश अध्यक्ष श्री नितिन राजीव सिन्हा जी द्वारा पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र से मिर्जा कय्यूम बेग को प्रदेश सह सचिव के रूप में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है!श्री बेग के अनुसार बुथ समन्वय समिति गठन के संबंध में क्षेत्रीय विधायक, जिला तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों के साथ साथ ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों के सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं द्वारा सुझाये नामों को भी विशेष रूप से शामिल किया जायेगा! कांग्रेस पार्टी आरटीआई विभाग में स्वस्फुर्त जुडने श्री बेग के 9926166065 वाट्सएप नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।