Share this News

कोरबा पाली 19 जनवरी 2023(KRB24NEWS):
शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में तीन दिवसीय नारी सशक्तिकरण एवं 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 28 जनवरी से 30 जनवरी तक पाली के गायत्री ज्ञान मंदिर परिसर में होगा। 28 जनवरी शनिवार को मंगल कलश यात्रा एवं पूजन आरंभ होगा। 29 को विभिन्न संस्कार, कार्यकर्ता गोष्ठी, दीप यज्ञ और 30 जनवरी को पूर्णाहुति होगी। कार्यक्रम में सभी संस्कार निशुल्क कराए जाएंगे। आयोजन समिति गायत्री परिवार पाली के भरतलाल कश्यप, रामफल पटेल, प्रभा सिंह क्षत्रिय, प्रतीक्षा शर्मा, कृष्ण कुमार कश्यप, लक्ष्मीनारायण कश्यप, रमेश जायसवाल, रनमन साहू आदि अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए है।
