Share this News

हरदी बाजार 18 जनवरी 2023(KRB24NEWS):
महिला एकीकृत बाल विकास विभाग के परियोजना हरदीबाजार अंतर्गत विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों धौराभाठा(ग्राम कोरबी) में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा आंगनवाड़ी केंद्र आवासपारा (ग्राम बम्हनीकोना), खम्हरिया(ग्राम खम्हरिया) में सहायिका की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है।जहां आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व के लिए 12वी पास होना अनिवार्य है वही सहायिकाओं के लिए 8वी पास होना अनिवार्य है।इन्ही के साथ भर्ती हेतु उम्र की सीमा 18 से 44 वर्ष तथा उस ग्राम की निवासी होना अनिवार्य है जहां आवेदन किया जा रहा हो।अनुभवी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को उम्र में 3 साल की अतिरिक्त छूट है।भर्ती में शासन के निर्देशानुसार पहली बार सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना 2011 के सर्वे सूची के स्वतः शामिल सूचकांक एवं वचन सूचकांक के अनुसार गरीबी रेखा का निर्धारण किया जावेगा जो मुख्य कार्यपालन अधिकारी,जनपद पंचायत पाली द्वारा जारी किया जावेगा।इनके साथ ही विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा होने पर ,अनुसूचित जाति- जनजाति विभाग द्वारा संचालित कन्या आश्रम में पढ़े होने पर, पूर्व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका होने पर ,अनुसूचित जाति जनजाति के आवेदक होने पर सम्बंधित सक्षम अधिकारी के प्रमाण पत्र जमा करने से अतिरिक्त अंक देने का प्रावधान है।इच्छुक अभ्यर्थी 7 फरवरी तक स्वप्रमाणित आवेदन एवं सम्बंधित प्रमाण पत्रों के साथ एकीकृत बाल विकास परियोजना हरदीबाजार में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। उपरोक्त विज्ञापन जनपद पंचायत पाली, बाल विकास परियोजना हरदीबाजार एवं सम्बंधित ग्राम पंचायत कार्यालयों में चस्पा किया गया है।
