Share this News
कोरबा पाली 19जनवरी 2023(KRB24NEWS):

पाली के निकट ग्राम मुनगाडीह में श्री श्री 1008 श्री नौ दिवसीय श्री राम कथा मानस यज्ञ का आयोजन किया गया है। यह आयोजन 27 जनवरी से 4 फरवरी तक होगा। सुप्रसिद्ध कथा वाचिका वृंदावन धाम पूजया साध्वी मंदाकिनी दीदी कथा वाचिका होंगी। कथा प्रतिदिन 2:00 से शाम 7:00 बजे तक होगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों ने समिति का गठन कर संरक्षक दौलतराम डिक्सेना, अध्यक्ष संतराम ,उपाध्यक्ष बुद्धेश्वर प्रसाद, सचिव जागेश्वर, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद ,सुरेश डिक्सेना, पंचराम, खुमन, राजू डिक्सेना ,प्रेम डिक्सेना आदि के साथ ग्रामवासी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं।