Share this News

कोरबा पाली18 जनवरी 2023(KRB24NEWS)
मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के विधानसभा वार भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत विधानसभा पाली तानाखार के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लाफा परिसर में आयोजित कार्यक्रम संपन्न उपरांत कार्यक्रम स्थल पर फैले हुए कचरे के अंबार को निपटान हेतु “ग्रीन परिसर क्लीन परिसर” के थीम को चरितार्थ करते हुए संस्था में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा प्राचार्य जीपी बंजारे के मार्गदर्शन, कार्यक्रम अधिकारी महावीर प्रसाद चंद्रा के अगुवाई एवं पीटीआई डीआर भोंसले के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाकर कार्यक्रम स्थल को साफ किया गया ।

जिसमें लगभग 2 क्विंटल से अधिक सूखे एवं गीले कचरे का एकत्र कर निपटान किया गया, स्वयंसेवकों ने “प्रकृति के दुश्मन 3 पाउच पन्नी पॉलीथिन “नारा का गुंजायमान करते उत्साह पूर्वक स्वच्छता अभियान को फलीभूत किया ,इस अवसर पर प्राचार्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा “स्वच्छता ही सेवा है” एवं निरोग रहने का मूल मंत्र स्वच्छता से ही है ,इसलिए जहां भी रहते हैं , वह स्थल एवं अपने आसपास की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि “स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है ” स्वच्छता से ही फैलने वाली बीमारियों को रोकी जा सकती है, तो चंद्रा ने स्वच्छता के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने एवं स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का स्वयंसेवकों से आह्वान किया, अभियान को सफल बनाने में स्वयंसेवक अनुज, उमेश, चंद्रशेखर ,नितेश ,नितिन, पवन, प्रतिभा ,ज्योति ,रोशनी, रमावति, नवल, संदीप ,नाजिया ,रोशनी, रजनी, सुभाषिनी ,स्वाति ,श्वेता, तेशिका ,श्रुति, ऐश्वर्या, हेमा, लीताक्षी, मालती ,ईसा ,ज्योति, निशा, देव कुमारी, राधिका, शिवरात्रि आदि का सराहनीय सहयोग रहा, कार्यक्रम उपरांत स्वयंसेवकों स्वल्पाहार कराया गया, कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी द्वारा किया गया।
