Share this News
कोरबा पाली 27 दिसंबर 2022(KRB24NEWS)

एसईसीएल कोरबा क्षेत्र के द्वारा अंतरक्षेत्रीय प्राथमिक चिकित्सा प्रतियोगिता का आयोजन इस बार ढेलवाडीह-सिंघाली-बगदेवा उपक्षेत्र में किया गया। जिसमें सराईपाली ओसीपी के ग्रुप ‘A’ टीम को स्ट्रेचर ड्रिल एवं ओव्हर ऑल विजेता में प्रथम स्थान मिला।इसी के साथ ग्रुप ‘C’ में सर्वश्रेष्ठ महिला सदस्य का पुरस्कार सराईपाली ओसीपी के श्रीमती प्रमिला को प्राप्त हुआ है। कोरबा क्षेत्र के कोयला खदान रजगामार परियोजना मानिकपुर सुराकछार, ढेलवाडीह, सिंघाली, बगदेवा, सराईपाली, बुड़बुड़ परियोजना शामिल थी। सभी ने बेहतर अभ्यास कर प्रदर्शन किया। लोगों को बताया गया कि जब खदान में किसी को चोट लग गई और वह ऐसे फंसा है जहां अन्य कर्मचारी जा नहीं सकते, कही जहरीली गैस का रिसाव तो नहीं हो रहा है। उन्हें उस जगह से कैसे सुरक्षित बाहर निकाल सकते हैं।इन सबका मार्कआउट किया गया। इस प्रतियोगिता में सभी ने भाग लिया। सबसे ज्यादा अच्छा प्रदर्शन सरायपाली बुड़बुड़ की रही। इस प्रतियोगिता में सरायपाली बुड़बुड़ परियोजना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी परियोजनाओं से आए टीम को भी सम्मानित किया गया।ग्रुप ‘A’ टीम के सदस्य सुमन्ता कुमरा, कृष्ण कुमार तिवारी, सूर्यकान्त मिश्रा, सोमेश चौबे, सुरेश थे। एवं टीम के कोच सौरभ मजूमदार थे। पुरी टीम के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उपक्षेत्रीय प्रबंधक एस एस चौहान, खान प्रबंधक एल बी देवाँगन, सुरक्षा अधिकारी के. मिस्त्री एवं कार्मिक प्रबंधक ललित कुमार कौरव के द्वारा सभी खिलाड़ियों को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।