Share this News
अटल जयंती पर नपं अध्यक्ष श्रीचंद्रा ने की घोषणा
कोरबा पाली 26 दिसंबर 2022(KRB24NEWS):

नगर पंचायत पाली अंतर्गत अटल चौक का सौन्दर्यीकरण कर वहां स्व बाजपेयी जी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जो नगर व क्षेत्र का आकर्षक चौक बनेगा तथा य़ह पाली की पहचान होगा। नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चंदा बंटू ने अटल चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री श्री बाजपेई को उनकी जयन्ती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उक्त बातें कहीं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री को सबको साथ लेकर चलने वाले नेतृत्वकर्ता बताया और कहा कि उनकी इसी प्रेरणा को लेकर हम सब मिलकर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उनके जन्मदिन पर एकत्रित होकर उनका स्मरण कर रहे हैं। अटल चौक पर दीप प्रज्वलन करते हुए नपं अध्यक्ष श्री चंद्रा ने कहा कि नगर का अटल चौक सदैव उनकी याद दिलाता रहेगा।

उनके नाम पर इस चौक को विकसित कर,सौंदर्यीकरण करते हुए उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी ने नपं अध्यक्ष की इस घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि नगर विकास के लिए सब मिलकर काम करने के लिए सदैव तत्पर हैं। श्री भावनानी ने अटल जी को याद करते हुए कहा कि देश के लिए उनका योगदान अमिट है. श्रीवाजपेयी का नेतृत्व और दूरदृष्टि लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है.इस अवसर पर नपं के पार्षद गण पिंटू अग्रवाल, सावित्री श्रीवास, दीपक डिक्सेना, सोना ताम्रकार ,पवन ध्रुव रोहित प्रजापति सहित भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष चिंटू राजपाल, मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी, नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चंद्रा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष चिंटू राजपाल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर, जितेंद्र माटे, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश कौशिक, बब्लू जायसवाल, संजय छाबड़ा, प्रभात दुबे,गौरव श्रीवास, राजेश देवनाथ, भाजयुमो महामंत्री विशाल मोटवानी,गोलू गुप्ता, राजेश देवनाथ आदि अन्य कार्यकर्ता, नागरिक गण उपस्थित रहे। नगर पंचायत पाली में पहली बार कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने नगर विकास के लिए मिसाल प्रस्तुत करते हुए एक मंच पर आकर अटल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। नागरिकों ने इसकी सराहना की है।

(पाली संवाददाता_ सुरेंद्र सिंह ठाकुर)