Share this News

कोरबा पाली 27 दिसंबर 2022(KRB24NEWS):
कोरबा जिला के पाली विकास खण्ड के सुदुर वनांचल क्षेत्र शिवपुर पंचायत के प्रा. शाला फुलवारीपारा मे पदस्थ सहायक शिक्षक विनय पाण्डेय कि पुत्री कु. वंशिका पाण्डेय ने अपने स्कूल आधार शिला विद्या मंदिर के शिक्षको के मार्गदर्शन में शाला में ही पढ़कर प्रथम प्रयास में ही आई.आई.टी. मे. चयन हुआ। सहायक शिक्षक विनय पाण्डेय गणित के शिक्षक है जिसके कारण से घर मे ही एक अच्छा वातावरण मिला बचपन से गणित मे रुचि होने के कारणआई.आई.टी. में चयन का सपना ले कर पिता के सहयोग से एवं स्वाध्याय के माध्यम से अपनी तैयारी की. जेइइ मेंस में 24 हजार रैंक पाने के बाद जेइइ एडवांस की परीक्षा 3566 रेंक मे पास करने के साथ ही फर्स्ट काउंसिलिंग में आई. आई.टी. (आई.एस.एम.) धनबाद मे माइनिंग ब्रांच मिलने पर वहाँ एडमिसन ले कर अध्ययन कर रही है।वंशिका पाण्डेय से माइनिंग ब्रांच लेने के संदर्भ मे पूछने पर बताती है कि वर्तमान मे युवा कम्प्यूटर साइंस को प्राथमिकता देते हैं लेकिन मुझे छत्तीसगढ़ के साथ कोरबा जिला के अकूत खनीज संपदा का भंडार हैं जिसका सही दोहन हो और छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र में रहने वालों का विकास हो, पिछले कुछ वर्षों से ही महिलाओं को माइनिंग में कार्य करने का अवसार केन्द्र सरकार द्वारा प्राप्त हुआ है तो मैं भी इस नये एवं चैलेजिंग क्षेत्र पर कार्य करना चाहती हूँ.मैने अपनी पूरी तैयारी अपने विद्यालय के शिक्षक मेरे माता पिता के प्रोत्साहन तथा स्वाध्याय के माध्यम से की है। जो बच्चें आई.आई.टी में जाना चाहते है उनसे कहना चाहूंगी की आप ट्यूशन के सहारे न रहे खुद ही स्वाध्याय के माध्यम से तैयारी कर सफलता प्राप्त कर सकते हैं। मुझे भविष्य मे माइनिंग मे छत्तीसगढ़ में कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा तो यह मेरे लिये सौभाग्य की बात होगी। मेरी सफलता का श्रेय मेरे शिक्षक माता-पिता एवं दादा दादी के प्रोत्साहन एवं आर्शिवाद को जाता है।
