Share this News

कोरबा पाली 20 दिसंबर 2022(KRB24NEWS):
शासकीय नवीन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन ग्राम पंचायत परसदा के आश्रित ग्राम बापापुती मे आरम्भ हुआ। शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम माँ सरस्वती, स्वामी विवेकानंद एवं छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर मुख्य व अन्य अतिथियों के किया। सरस्वती वंदना नीलम व पल्लवी के द्वारा प्रस्तुत किया गया।छत्तीसगढ़ महतारी के अभिनंदन में राज्य गीत का राधिका एवं प्रकृति साहू द्वारा गायन किया गया।उद्घाटन सत्र में रासेयो स्वयंसेवकों द्वारा रासेयो गीत हम होंगे कामयाब का एक स्वर गायन किया गया इस अवसर पर ग्राम पंचायत परसदा के सरपंच बाला राम आर्मो उप सरपंच श्यामलाल सरुता समस्त पंचगण तथा गणमान्य ग्रामीणज़न उपस्थित थे ।

महाविद्यालय से आई. पी.देवांगन ,डॉ शेख तस्लीम अहमद ,डॉ कविता ठक्कर ,वर्षा लकड़ा, जे के शुक्ला, नंदिनी साहू आदि उपस्थित थे।रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य नाटक एकल अभिनय आदि का मंचन प्रिया जायसवाल , प्रकृति साहू कामनी श्याम , निशा पासवान , संजू निषाद मेलन, राजकुमारी ,संजना, अंजलि ,नीलम, निशा, मनीषा, ऐश्वर्या ,सीमा, लिंकन ,पल्लवी , सोनाली नवीना, चंद्रमणि आदि के द्वारा किया गया। जिसे ग्राम वासियों ने बहुत ही सराहनीय एवं संदेश मूलक बताया ।
