Share this News
कुसमुंडा 20 दिसंबर 2022(KRB24NEWS):

आज दिनांक 20-दिसंबर- 2022 दिन बुधवार को गेवरा रोड कुसमुंडा रेलवे स्टेशन से कोरबा रेलवे स्टेशन तक यात्री ट्रेन को फिर से शुरू करने की मांग को लेकर वैपारी संगठन ने पद यात्रा निकाला जिसमे कुसमुंडा पार्षद अमरजीत सिंह,अजय प्रसाद,शाहिद कुजूर,अखिलेश सिंह,पवन गुप्ता,बिट्टू खान व साथ ही भरी भीड़ के साथ युवाओं का भी सहयोग रहा जिन्हो ने गेवरा रोड कुसमुंडा से पैदल चलते हुए कोरबा रेलवे स्टेशन तक चल कर पद यात्रा को सफल बनाया दरअसल पिछले कुछ समय से गेवरा रोड रेलवे स्टेशन से रेलवे द्वारा यात्री ट्रेन को बंद कर दी गई है और सिर्फ कोयले से भरी माल गाड़ी की ट्रांसपोर्टिंग की जा रही है जिसके कारण कुसमुंडा,गेवरा, दीपका, बंकी मोगरा, बालगी व अन्य छेत्र के यात्रियों को ट्रेन से यात्रा करने के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है,,,और उन्हें कोरबा,चांपा, या बिलासपुर रेलवे स्टेशन की ओर रवाना होना पड़ता है जिससे छेत्र के लोगो को काफी दिक्कतों का सामना लेना पड़ रहा है।

,इन्ही यात्री ट्रेन को गेवरा रोड रेलवे स्टेशन कुसमुंडा से फिर से शुरू करने की मांग को लेकर यह पद यात्रा निकाली गाई और कोरबा रेलवे स्टेशन में पोहुचकर रेलवे प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद की नारेबाजी करते हुए रेलवे उच्य अधिकारी को यात्री ट्रेन को फिर से शुरू करने की मांग को लेकर लिखित में ज्ञापन सौंपा गया,,,,, मौके पे थाना कोतवाली कोरबा के थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह और थाना प्रभारी कुसमुंडा राजेश जांगड़े अपने बाल के साथ तैनात रहे जिससे आवा जाहि में आम जनता को किसी प्रकार की दिक्कत नही हुई और यह कार्यक्रम शांति पूर्ण सफलता रहा।