Share this News
कोरबा पाली 20 दिसंबर 2022(KRB24NEWS):

छत्तीसगढ़ पेंशनर धारी कल्याण संघ का 21 वां प्रांतीय सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन तमनार में हुआ। जिसमें पाली तहसील शाखा के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भी शिरकत की। इस कार्यक्रम में 80 वर्ष से अधिक उम्र के 110 पेंशन धारियों का श्रीफल, साल आदि से सम्मानित किया गया। पेंशन धारी स्मारिका का विमोचन किया गया। इसके अलावा 10 सूत्री मांग जिसमें प्रमुख रुप से महंगाई राहत, लंबित एरियर का भुगतान सहित पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श हुआ।पाली ब्लॉक के पेंशन धारी कल्याण संघ के अध्यक्ष बी एल साहू ने बताया कि विगत 20 वर्षों से 17 दिसंबर को संघ का स्थापना दिवस राज्य के विभिन्न जिलों में वार्षिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन करके मनाया जाता रहा है।य़ह 21 वां वार्षिक सम्मेलन और सम्मान समारोह तमनार में हुआ ।जिसमें पाली इकाई के जे ऐस मरावी, एस के श्रीवास, के आर मरावी, वेंकट रमन सिंह, पी डी मानिकपुरी, जागेश्वर डिक्सेना, काशी राम साहू, एल एन शर्मा, जे पी यादव, एस एस जात्रा, महेश्वर सिंह, ओमपाल सिंह, रामाधार शांडिल्य, मोनू मरावी सहित 2 दर्जन से अधिक सदस्य व पदाधिकारी भी शामिल हुए।