Share this News
कोरबा पाली 4 अक्टूबर 2022(KRB24NEWS):

पाली नगर पँचायत में स्थित द रेडिएंट पब्लिक स्कूल द्वारा नवरात्रि के अवसर में अनूठी पहल की गई, जिससे स्कूल के सभी बच्चों को महामाया मंदिर दर्शन के लिये ले जाया गया।

जहाँ बच्चों ने शिक्षकों के साथ मिलकर देवी आरती की, बच्चों के उत्साह एवं एकसाथ उपस्तिथि से महामाया समिति मंत्रमुग्ध हो गए और उन्हें जसगीत गाकर सुनाया, ज्योति कलश दर्शन एवं प्रसाद स्वरूप मिष्ठान वितरण भी किया गया.दुर्गा पंडाल की भव्य सुंदरता को दिखाते हुए पाली में स्थित सभी पंडालो में बच्चों को दर्शन के लिए ले जाया गया।

स्कूल डायरेक्टर राकेश कश्यप के द्वारा बच्चों को नवरात्रि पर्व की विशेषताओं के साथ संस्कार एवं संस्कृति की महत्वपूर्णता पर जानकारी दी गई, जिससे बच्चों में संस्कृति एवं सामाजिक सद्भावना का विकास हो. इस बीच स्कूल के शिक्षक स्वाति, सुनीता, कविता, प्रीति, प्रतिभा, हिमांशा, नंदा एवं सूरज सर उपस्थित थे।