Share this News
हरदीबाजार 4 अक्टूबर 2022(KRB24NEWS)

पाली ब्लाक के ग्राम पंचायत रेंकी में नव दुर्गा समिति ने जस जागराता का छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष माध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण राज्य मंत्री एवं कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । मुख्य अतिथि श्री कंवर ने अपने उद्धबोधन में गांव व आयोजन में आये सभी लोगों से कहे कि नौ रात्रि केवल नौ दिन का त्यौहार नही है माँ की सच्चे मन से भक्ति,त्याग,समर्पण, आस्था,विश्वास का प्रतीक है,माँ दुर्गा आप सभी की मनोकामना पूर्ण करे,गांव में सुख,शांति बना रहे । इस दौरान रमेश अहीर, सत्या सिंह, चितराम पटेल, भीमराम पटेल, राजकुमार यादव, तीज राम, राम नारायण, तिखीराम पटेल, शंकर पटेल, कृष्णा पटेल, सीता राम पटेल, अतिलाल पटेल, गानदेव, जयसिंह,सुरेश कुमार, विजय पटेल, अजय पटेल, श्रवण, निर्मल, रामचरण, मोनू, एवं समस्त ग्राम वाशी उपस्थित रहे ।

हरदीबाजार राजाराम राठौर