Share this News
कोरबा पाली 4 अक्टूबर 2022(KRB24NEWS):

पाली थाना व चैतमा चौकी क्षेत्र अंतर्गत के ग्राम पंचायत सपलवा के आश्रित मोहल्ल राहा (बड़े बहरा) दुखद घटना सामने आई जिसमें खेलते हुए 3 बच्चों के ऊपर दीवार गिरने से घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जिस पर 112 में तैनात आरक्षक 823 डेविड निरालाचालक सौरभ जायसवाल इवेंट आने पर तत्काल वहां पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम राहा के बड़े बहरा में 3 बच्चे के ऊपर कच्ची मिट्टी का दीवाल गिर गया । जिस पर 3 बच्चे की मौके पर मौत गई। जिसमे रूपेश यादव उम्र 8 वर्ष पिता बसंत यादव (2) रितेश यादव उम्र 6 पिता बसंत यादव 3 रुबेश यादव उम्र 4 वर्ष पिता बसंत यादव घटनास्थल पर मिट्टी के दीवाल के नीचे दब चुके थे। 112 के द्वारा नेटवर्क नहीं होने के कारण 8 किलोमीटर दूर जाकर थाना प्रभारी को एवं चैतमा प्रभारी को घटना के बारे में अवगत कराया गया।जिस पर घटनास्थल में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव एवं स्टाप मौके पर पहुंचे ।मौत से गांव और परिवार में मातम पसर गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.