Share this News
कोरबा पाली 20अगस्त 2022(KRB24NEWS):

देश में कंप्यूटर क्रांति के जनक, पंचायती राज के पुरोधा और आधुनिक भारत के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को आज उनके जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

पाली ताना खार विधायक एवम मुख्यमंत्री अधोसंरचना के उपाध्यक्ष ( राज्य मंत्री ) दर्जा मोहित राम केरकेट्टा ने 21 वी सदी के नायक युवाओ का प्रेरणा स्रोत राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले निरूपित करते स्वर्गीय राजीव गांधी जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर श्रधांजलि अर्पित किया।

इस कार्यक्रम में गौ सेवा आयोग के सदस्य प्रशांत मिश्रा, श्रम आयोग के सदस्य नवीन सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष बंटू चंद्रा, कांग्रेस कमेटी पाली अध्यक्ष यशवंत लाल, विधायक प्रतिनिधि अनिल गुप्ता, एल्डरमैन सुरेश गुप्ता,सत्य नारायण श्रीवास, पार्षद गण पिंटू अग्रवाल ,सावित्री श्रीवास, रघुवीर दुबे,जसवंत लकरा तथा काँग्रेस के समस्त कार्यकर्ता गण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।