Share this News
हरदीबाजार 16अगस्त 2022(KRB24NEWS):
– आजादी का अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उप थाना हरदीबाजार में चौकी प्रभारी मयंक मिश्रा के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर चौकी के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुये। इसी तरह ग्राम पंचायत भवन हरदीबाजार में स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराया गया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच श्रीमती अनुसूईया युवराज सिंह कंवर, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कोरबा मदनलाल राठौर, उपसरपंच गणेश जगत, सचिव बिसाहु सिंह राज,विजय जायसवाल, श्रवण रात्रे, इंद्रभूषण ओडे,नरसिम्हा, शांतिलाल टंडन, रोजगार सहायक उमेश भारद्वाज, महेंद्र राठौर, श्रीमती शशि राठौर ,शकुन बाई, समारू यादव, कृष्णा के अलावा पंचायत के समस्त पंचगण एवं ग्रामवासी उपस्थित हुये। इसी तरह बस स्टैंड हरदीबाजार मे भी ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार हरसेन महंत, ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग हरदीबाजार मनमोहन सिंह राठौर, युवा कांग्रेस नेता दिलीप राठौर, मनहरण पटेल, लक्ष्मी बंजारे, बाबा राठौर, राठौर भाचा, डिक्सेना जी एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता व अन्य ग्रामीण जन उपस्थित हुये।

