Share this News
नगर पंचायत पाली में अमृत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित
कोरबा पाली 16अगस्त 2022(KRB24NEWS):

जाति-पाति, धर्म ,भेदभाव से परे रहकर आपसी भाईचारा,एकता ,प्रेम और सद्भाव बनाए रखना ही सच्ची राष्ट्र भक्ति है। स्वाधीनता दिवस के अवसर पर नगर पंचायत पाली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गौ सेवा आयोग के सदस्य प्रशांत मिश्रा ने उक्त बातें कही।यहाँ नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चंद्र ने ध्वजारोहण किया। अमृत महोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मिश्रा ने पाली नगर पंचायत में विकास और स्वच्छता के लिए नगर वासियों से सहयोग और मार्गदर्शन की अपील किया और कहा कि नगर विकास के लिए राशि की कमी नहीं होने दी जाएगी।

ढाई साल के विकास के ब्लूप्रिंट की जानकारी देते हुए कहा कि अगले ढाई साल में पाली की शक्ल सूरत बदलने हर संभव प्रयास और पहल होगी, इसकी शुरुआत हो चुकी है। राज्य प्रवर्तित योजना से नौकोनिया तालाब सौंदर्यीकरण उन्नयन कार्य हेतु 73 लाख रुपए ,पाली मुक्तिधाम में शेड निर्माण एवं उन्नयन कार्य हेतु ₹ 52 लाख रू, नगर पंचायत अध्यक्ष निधि से गांधी चौक में चबूतरा निर्माण और सौन्दर्यीकरण कार्य के लिए 25 लाख रुपए, पार्षद निधि से ग्राम देवता चूलमाटी स्थल उन्नयन चबूतरा निर्माण ₹5 लाख रुपये,मादन रोड मे सड़क कंक्रीट करण पेविंग कार्य 7.42 लाख रुपये, बाजार मे चबूतरा निर्माण ₹3 लाख, सभी वार्डो और घर- दुकान में डस्टबिन वितरण 13.80 लाख, डीएमएफ मद से रिटेनिंग वॉल निर्माण हेतु 20 लाख रुपए, तालाब में सेल्फी प्वाइंट और सीसी रोड निर्माण हेतु 19 लाख रुपए, शिव मंदिर चौक में छह नग हाई मास्ट लाइट के लिए 11 लाख रुपए,नगर के सार्वजनिक चौक में 16 हाई मास्ट लाइट 15 लाख रुपए के विकास कार्यों से नगर पंचायत के वार्ड और सड़कों की सूरत सवारी जाएगी।

कार्यक्रम को वरिष्ठ नागरिक सुकलाल जायसवाल, शिव चौहान, मंगल छाबड़ा ,शिव ताम्रकार ,एल्डरमैन अनिल सिंह परिहार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशवंत लाल ने भी संबोधित किया इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष विनय सोनकर, पार्षद सोना ताम्रकार, पिंटू अग्रवाल, बबलू पटेल, दीपक जायसवाल,रोहित प्रजापति पवन ध्रुव, सावित्री श्रीवास मंजू जायसवाल ,राजकुमारी पटेल, रामकली मरावी, एल्डरमैन सुरेश गुप्ता, चमेली सोनी गणमान्य नागरिक श्री हरि शर्मा, सत्यनारायण श्रीवास,प्रवीण सिंह जसपाल छाबड़ा, गुरुदयाल सिंह ,शीलवंत लाल ,छोटू पटेल,वसीम खान, सुनील जायसवाल, ईदु खान सहित नगर के नागरिक गण, नपं के अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।