Share this News
हरदीबाजार16अगस्त 2022(KRB24NEWS):

– प्रेस क्लब हरदीबाजार में 75 वा स्वतंत्रा दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजाराम राठौर के द्वारा प्रेस क्लब भवन में ध्वजारोहण किया गया। सर्वप्रथम तेल चित्रों का पूजा पाठ करते हुए वीर शहीदों को याद किया गया उसके बाद ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान गाकर, अंतिम में प्रसाद वितरण किया गया । इस अवसर पर सरंक्षक बाबूराम राठौर, जगदीश अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनोद उपाध्याय, सचिव निलेंन्द्र राठौर,सुरेंद्र राठौर,नवल मसीह, , प्रमोद जायसवाल, हरिशंकर पटेल सहित प्रेस क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

हरदीबाजार संवाददाता विनोद उपाध्याय की रिपोर्ट