Share this News
हरदीबाजार16अगस्त 2022(KRB24NEWS):

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हरदीबाजार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला जी के तत्वाधान में कॉलेज चौक पर तिरंगा झंडा फहराया गया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर राष्ट्रगान के साथ प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कोरबा मदनलाल राठौर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मीरा कंवर, अनुसूचित जनजाति के जिला अध्यक्ष रामशरण कंवर, विधायक प्रतिनिधि रमेश अहिर, ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार हरसेन महंत, महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार कौशल श्रीवास, युवा कांग्रेस नेता धनंजय कंवर, बाबूराम राठौर ,विजय जायसवाल, शत्रुहन यादव, संतोष श्रीवास, गणेश श्रीवास सहित अधिक संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

हरदीबाजार संवाददाता विनोद उपाध्याय की रिपोर्ट