Share this News

कोरबा 22 मई ( KRB24NEWS ) : 18 मई गुरुवार को वर्चुअल मीटिंग में संकुल रजकम्मा के नोडल प्राचार्य ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक एवम अन्य गतिविधियों से जोड़े रखने का निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त हुआ है।इसी तारतम्य में हाई स्कूल मदनपुर रजकम्मा के व्याख्याता विनोद जायसवाल ने विद्यालय की छात्राओं को फोन एवम वाट्सएप्प से कोरोना जागरूकता अंतर्गत रंगोली निर्माण के लिए प्रेरित किया. जिसका सुखद परिणाम आया कि छात्राओ ने अपने घर के द्वार पर रंगोली के माध्यम से इस कार्य मे अपनी सहभागिता निभाई।दसवी की छात्रा द्वय अंजुषा एवम डिम्पल कश्यप ने अथक प्रयास सेआकर्षक एवम समसामयिक रंगोली बनाकर सबका दिल जीत लिया। प्राचार्य राजीव जोगी एवम तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी मनोज सराफ ने छात्राओ एवम हाई स्कूल स्टाफ की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे अन्य विद्यालय भी प्रेरित होंगे.
