Share this News

कोरबा/कटघोरा 22 मई ( KRB24NEWS ) : पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की 30 वीं पुण्यतिथि पर उनको याद करते हुए एवं कटघोरा विधायक पुरषोत्तम कंवर के मार्गदर्शन पर कटघोरा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 9 में लॉक डाउन होने की वजह से जरूरत मंद परिवारों को वार्ड पार्षद संजय अग्रवाल एवं शहर कांग्रेस कमेटी कटघोरा अध्यक्ष राजीव लखनपाल तथा सचिव जिला कांग्रेस कमेटी के पवन शर्मा तथा डेविड गुप्ता के द्वारा सूखा राशन एवं मास्क तथा सेनेटाइजर का लगभग 150 परिवारों को वितरण किया गया. पार्षद निधि से गरीब जरूरत मंद परिवारों को सुखा राशन का वितरण करने की मंशा पार्षद संजय अग्रवाल की थी और उसी के तहत यह कार्य वरिष्ट कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में किया गया. तथा लोगों को समझाइस दी गई कि बेवजह घरों से न निकलें और मास्क तथा सेनेटाइजर का प्रयोग करते रहें.

कोरोना संकट में मैं वार्डवासियों के साथ हूँ – संजय अग्रवाल

कटघोरा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद संजय अग्रवाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते संकट को देखते हर प्रशासन ने पूरे जिले में लॉक डाउन लगाया हुआ ताकि कोरोना वायरस के बढ़ते चैन को रोका जा सके. लेकिन लॉकडाउन होने की स्थिति में गरीब परिवारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन मैं वार्ड पार्षद होने के नाते कोरोना की इस संकट की घड़ी में अपने वार्ड वासियों के साथ हूँ . इसीलिए कोरोना संकट के दौरान लाकडाउन से उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनजर संकटग्रस्त लोगों को राहत पहुंचाने के लिए यह व्यवस्था की गई है.

कोरोना संकट में कोई भी निर्धन भूखा न रहे – राजीव लखन पाल

शहर काग्रेस कमेटी कटघोरा के अध्यक्ष राजीव लखनपाल ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 30 वीं पुण्यतिथि पर तथा कटघोरा विधायक पुरषोत्तम कंवर के मार्गदर्शन पर कटघोरा वार्ड न 9 में आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया और अपने वार्ड क्षेत्र में लॉकडाउन की वजह से घर में कैद हुए लोगों के सामने उत्पन्न हुई बेरोजगारी और भुखमरी की समस्या को लेकर सूखा राशन बाट रहे हैं. जिसमें खासकर मजदूर, विधवा, विकलाग, निसहाय वृद्ध और ऐसे जरूरतमंद परिवारों को सुखा राशन, मास्क, सेनेटाइजर का वितरण किया गया है और इस संकट की घड़ी में कोई भी निर्धन व्यक्ति भूखा न रहे. इसी के तहत वार्ड पार्षद संजय अग्रवाल तथा पवन शर्मा एवं डेविड गुप्ता के साथ मिलकर सूखा राशन का वितरण किया गया है.

पार्षद निधि से सूखा राशन वितरण करने का निर्णय अच्छा है – पवन शर्मा

जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव पवन शर्मा ने मीडिया से बताया कि देश में जो कोरोना महामारी का समय चल रहा है और लॉकडाउन का समय भी है, ऐसे में गरीब, दिहाड़ी मजदूरी करने वाले जरूरतमंदों को वार्ड 9 के पार्षद संजय अग्रवाल द्वारा पार्षद निधि से सूखा राशन देने का निर्णय बहुत अच्छा है. नगर के कई पार्षद अपनी पार्षदनिधि से जरूरतमंदों (बीपीएल) को सूखा राशन किट अपने-अपने वार्डो में बंटवा रहे है. इस मदद से जिन वार्डो में यह सूखा राशन किट बंट रहा है, वहां के बीपीएल के तहत जो वार्डवासी है उनके चेहरों में खुशी नजर आ रही है क्योंकि इस आपदा के समय लोगों को यही जरूरत की चीज दिख रही है.