Share this News

कोरबा/सुतर्रा : जैसा कि ज्ञात है कि विगत तीन वर्षो से जन सेवा, जीव सेवा के सेवा कार्यो से अपनी अलग पहचान बनाई हुई स्वयं सेवी संस्था एस जे आर युथ फाउंडेशन नामक संस्था द्वारा आज बालको प्रबंधन के सहयोग से सुतर्रा उप स्वास्थ्य केंद्रके टीकाकरण केंद्र में आम नागरिकों को तथा सहायिकाओं को निःशुल्क मास्क व सेनेटाइजर का वितरण किया गया.

SJR यूथ फाउंडेशन द्वारा लगातार लगभग 3 वर्षों से जिले में अपनी सेवाएं दें रहें हैं जिसमें स्वास्थ्य केंद्रों में निःशुल्क भोजन, चाय नास्ता की व्यवस्था की जाती है और संस्था के सेंटी गर्ग व ज्योति प्रकाश जायसवाल की मेहनत तथा लोगों के सहयोग से संस्था आज जिले में अपनी पहचान बनाई है.