Share this News

(KRB24 News) :- प्रयागराज के फुलपुर स्थित इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफ्को) में बीती रात बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, यूरिया इकाई में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। अमोनिया गैस की चपेट में आने से दो अधिकारी और 12 लोग आ गए। सभी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां असिस्टेंट मैनेजर वीपी सिंह व डिप्टी मैनेजर अभयनंदन मौत हो गई है और कई कर्मचारियों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक प्रयागराज से 30 किलोमीटर की दूरी पर जौनपुर-गोरखपुर रोड पर फूलपुर में स्थित इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफ्को) में अमोनिया व यूरिया निर्माण की 2-2 इकाइयां हैं। रोज की तरह यहां काम चल रहा था।
