Share this News
आतंक टीम को पाली पुलिस इलेवन ने हराया
पाली(KRB24 News) : अनैतिक कार्यों के रोकथाम एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने जैसे अपने दायित्वों को लेकर आमजन में पुलिस के प्रति भय का माहौल निर्मित रहता है पुलिस द्वारा आमजन के मन से उस भय को हटाकर आपसी सामंजस्य बनाने अपनी एक स्वच्छ छवि लोगों के सामने पेश कर रही है इसी कड़ी में कुछ दिन पूर्व आम लोगों के बीच में आपसी तालमेल एवं मेल मिलाप करते हुए पाली पुलिस परिवार के द्वारा इरफ पंचायत के अंतर्गत बीहड़ वनांचल क्षेत्र पहाड़ स्थित बसा हुआ गांव हर्राडीह में जाकर ग्रामीणों को ठंड से बचने हेतु कंबल, साल, कापी, पुस्तक,पेन एवं बच्चों के सिंगार समान वितरण कर पाली पुलिस परिवार के द्वारा ग्रामीणों के बीच जाकर मानवता का परिचय दिया गया था।

और इसी के तहत विखं.पाली के ग्राम पंचायत पोड़ी में होने वाले रात्रिकालीन टेनिसबॉल क्रिकेट प्रतियोगिता फाइनल मैच में पाली पुलिस द्वारा अपनी एक अच्छी भूमिका निभाते हुए आतंक इलेवन टीम के बीच रोमांचक मैच खेलते हुए इलेवन से जोरदार जीत हासिल कर विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया तो वही आतंक इलेवन पाली उपविजेता रही। विजेता टीम पुलिस इलेवन पाली को ग्राम पंचायत सरपंच होरी सिंह बियार ने 15001 रु व कप प्रदान किया तो उपविजेता पाली आतंक इलेवन को उपसरपंच शिवदुलारी साहू ने 8001 रु एवं कप प्रदान किया, अन्य पुरस्कार के रूप में मैन ऑफ द सीरीज 1501 रु व कप विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस रवि कश्यप द्वारा धीरज कश्यप को प्रदान किया गया,मैन ऑफ द मैच प्रकाश नारायण सिंह द्वारा सूरज कश्यप को प्रदान किया गया,बेस्ट बैट्समैन रवि कश्यप एवं बेस्ट बॉलर हरमेश को भी पुरुस्कार राशि एवं कप देकर सम्मानित किया गया। प्रत्येक मैंच में मेडल एवं आकर्षक पुरस्कार सूरज कश्यप नवाब विष्णु कश्यप द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर,विपिन कौशिक,,विष्णु कश्यप, दीपक शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम समापन के अवसर पर ग्राम पंचायत पोड़ी द्वारा ग्राम के निराश्रित बुजुर्गों को कंबल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। आयोजक में समिति अध्यक्ष धनी कैवर्त, उपाध्यक्ष परम् पटेल, सचिव धीरज कश्यप,सहसचिव राजा कैवर्त,कोषाध्यक्ष प्रवीण एवं सहकोषाध्यक्ष राजेन्द्र सांडे आदि का महत्वपूर्व योगदान रहा।

