Share this News

रायपुर (KRB24 News) :  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 13 वीं कड़ी का प्रसारण आज यानि 13 दिसंबर, रविवार को होगा।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार छत्तीसगढ़ सरकार दो वर्ष का कार्यकाल विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे।

लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।