Share this News
कोरबा : कोरबा में एक गौठान में गायों की मौत का मामला सामने आया है। नगर निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने इसे गौ हत्या बताते हुए कहा है कि इसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
गौठान में गायों की मौत की जानकारी मिलते ही सभापति नूतन सिंह ठाकुर मौके पर पहुंचे और उन्होंने पाया कि गायों को चारा-पानी नहीं दिया जा रहा था। गायों की मौत के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सभापति ने कहा कि यह गौ हत्या है।
इस मामले में नगर निगम के अधिकारी सिविल लाइन थाना में एफआईआर दर्ज कराने के लिए भी पहुंचे थे ऐसी जानकारी मिली हैं।
गौठान में गायों की मौत के मामले ने नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठा दिए हैं। यह सवाल उठता है कि क्या नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह कर रहे हैं या नहीं।
इस मामले की जांच के लिए नगर निगम ने एक समिति का गठन किया है। समिति को इस मामले की जांच करने और जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश करने का निर्देश दिया गया है।
