Share this News

कोरबा पाली : पाली नगर पंचायत में स्थित द रेडिएंट पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर पाली क्षेत्र का गौरव बढ़ाया हैं, पढ़ाई एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी अलग पहचान के लिए द रेडिएंट पब्लिक स्कूल जाना माना नाम हैं.

इसी कड़ी में स्कूल के छात्र यशवर्धन सिंह क्लास 5 पिता श्री कार्तिकेश्वर एवं माता श्री आनंद सिंह का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय के साथ सैनिक स्कूल एवं एकलव्य स्कूल तीनो में हुआ हैं, स्कूल की तरफ से जानकारी दी गई यशवर्धन प्रारंभ से ही मेधावी छात्र होने के साथ प्रारंभ से यही का छात्र रहा हैं, पढ़ाई के साथ खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में हमेशा आगे रहा हैं.माता-पिता, स्कूल परिवार एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाने से सभी मे हर्ष का माहौल हैं, स्कूल ने उसके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी.


द रेडिएंट पब्लिक पाली में शरद कुमार क्लास 5 पिता शीतल कुमार का भी एकलव्य स्कूल में चयन से स्कूल की अच्छी शैक्षणिक व्यवस्था का चर्चा का विषय बना हुआ हैं. स्कूल परिवार ने भविष्य में भी बच्चों को गुणवत्ता के साथ पढ़ाई एवं स्वस्थ वातावरण के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की.