Share this News
रजकम्मा (कटघोरा)- स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय मदनपुर प्रांगण में संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव जनपद उपाध्यक्ष दिलहरण कश्यप के मुख्य आतिथ्य , नोडल प्राचार्य राजीव जोगी की अध्यक्षता, विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्यामानंद साहू,नीलेश यदु सांसद प्रतिनिधि,कृष्णा यदु एस एम डी सी अध्यक्ष के विशिष्ट आतिथ्य में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।सर्वप्रथम मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की गई।संकुल समन्वयक जीवन सिंह मरकाम ने अतिथियों का स्वागत किया।माध्यमिक शाला की छात्राओं ने सरस्वती वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया।सेजस मदनपुर की छात्राओं ने पहुना स्वागत हे, अभिनंदन हे गीत में मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का दिल जीत लिया।नोडल प्राचार्य राजीव जोगी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।मुख्य अतिथि के आसंदी से जनपद पाली शिक्षा समिति के अध्यक्ष दिलहरण कश्यप ने पूरे क्षेत्र के प्रवेश योग्य बच्चो को विद्यालय में प्रवेश दिलाने हेतु संकल्प लिया।विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्यामानंद साहू ने अनुशासन और गुरुओं के माध्यम से सतत अध्ययन कर लक्ष्य प्राप्ति का संदेश दिया।सांसद प्रतिनिधि नीलेश यदु ने पालक,बालक और शिक्षक के संयुक्त प्रयास को शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर बताया।शाला विकास समितियों का प्रतिनिधित्व कर रहे कृष्णा यदु ने लक्ष्य निर्धारित कर संयम से अभ्यास को सफलता की कुंजी बताया। कार्यक्रम के अगले चरण में संकुल अंतर्गत समस्त शालाओं से पहिली,छठवीं और नवमी में प्रवेश लेने वाले नवप्रवेशी बच्चो का अतिथियों ने माला,गुलाल और मिष्ठान से स्वागत किया।शासन से प्राप्त पुस्तको का वितरण भी किया गया।संकुल की तरफ से शिक्षा सत्र 2024-25 में प्रथम स्थान प्राप्त बालक बालिकाओं में सेजस मदनपुर की दसवी की छात्रा रिंकी यदु,माध्यमिक शाला रजकम्मा की आठवीं के छात्र देवनारायण,माध्यमिक शाला नवापारा से नेहा, प्राथमिक वर्ग में कन्या आश्रम रजकम्मा से भिनिता कश्यप, चिताघुटरी से संजना,धनवार पारा से एंजेल और आराध्या, धवइहापारा से मीनाक्षी,मादनपारा से स्मृति,कुटेलमुडा से तारामणि, नवापारा से तुषार कंवर को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।तत्पश्चात विद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम रोपित कर अतिथियों ने इसकी सुरक्षा और देखभाल का जिम्मा लिया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ व्याख्याता विनोद जायसवाल ने एवम आभार प्रदर्शन सी ए सी जीवन सिंह मरकाम ने किया।एस एम सी कुटेलमुडासे अध्यक्ष यशपाल कंवर,मादनपारा से अध्यक्ष गौरी बाई, कन्या आश्रम से अध्यक्ष अनिता सागर भी उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में पुष्पक साहू,प्रभा लकड़ा, कुमुदिनी राम,कल्पना कुजूर,कमलेश्वरी साहू,सितारा अग्रवाल, योगिता चौहान,नीता खांडे, पुष्पा सागर,रवि चंद्रा,अर्चना किंडो,कांति कुर्रे,लोकेश्वरी वैष्णव,अनिल कंवर,संतोष वर्मा,पुष्पलता भार्गव,जैतराम ध्रुव,भुनेश्वर पटेल,राजेश बरिहा ,प्रेमबाई खांडे, प्रफुल्ला भगत,यामिनी दुबे,कुमुदिनी चौबे,हिरमन दास महंत,देवशरण कंवर,छबि दास महंत,रजिशनी,राकेश शिवालय,संतोष राज,राम मराबी, लक्ष्मी पटेल,भजन आयाम का महती योगदान था।
