Share this News
पाली – लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसजनों ने अस्पताल मे मरीजों को फल वितरण किया और वृक्षारोपण किया गया. विधानसभा पाली तानाखार युवा कांग्रेस ने पूरे विधानसभा क्षेत्र की अगवाई मे राहुल गांधी का जन्मदिन कार्यक्रम युवा कांग्रेस विधानसभा प्रभारी लक्ष्मीकांत कंवर,
विधानसभा अध्यक्ष अंकित पाल आदि ने जहाँ पसान ब्लॉक में वृक्ष रोपण किया और पसान स्वास्थ्य केंद्र मरीजों को फल वितरण किया.इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता रमेश यादव,हेमचंद,ओमप्रकाश व अन्य उपस्थित रहे. वहीँ युवा कांग्रेस व ब्लॉक कांग्रेस ने पाली ब्लॉक में वृक्ष रोपण किया. साथ ही पाली स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरण किया.
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री प्रशांत मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि अजय सैनी,सांसद प्रतिनिधि रवि कश्यप, सांसद प्रतिनिधि दीपक जायसवाल,विधानसभा युवा कांग्रेस प्रभारी लक्ष्मीकांत कंवर, विधानसभा अध्यक्ष अंकित सिंह पाल,ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश महंत,दुर्गेश मानिकपुरी,माखन ,रमेश दास, जयसिंह,गंगाराम, राजा राम,प्रमोद,अजय प्रजापति,आदित्य,दयाल,इंद्रजीत,राकेश महंत,सुदर्शन, मानू,भूरू,मुकेश आदि युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे l
