Share this News

पाली –  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 11वें संस्करण के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी मंडल पाली द्वारा आज प्रातः खेल स्टेडियम में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में योग प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 6:00 बजे सूर्य नमस्कार से हुई, इसके पश्चात योग प्रशिक्षित श्री रामनारायण पटेल तथा श्रीअरविंद पांडे जी के मार्गदर्शन में विभिन्न योग आसनों और प्राणायाम का अभ्यास किया गया। योग सत्र के दौरान योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डाला गया।

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने योग को भारत की प्राचीन विरासत बताते हुए कहा कि यह विश्व को भारत का अनुपम उपहार है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से वैश्विक पहचान मिली है।

कार्यक्रम के समापन पर एक वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें मंडल के कार्यकर्ताओं, योग प्रशिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक सराहनीय कदम रहा, जिसमें अनेक पौधे रोपे गए और सभी ने वृक्षों की देखभाल का संकल्प लिया।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पाली मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल ,मंडल महामंत्री कामता जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता ज्ञान सिह राजपाल, रामविलास जायसवाल, हरीश चावड़ा, दीपक शर्मा ,रितेश जायसवाल , हरि साहू ,आशीष अग्रवाल, ओम यादव तथा स्टेडियम में खेल का प्रेक्टिस कर रहे हैं रग्बी के खिलाड़ियों ने इस योग कार्यक्रम में भाग लिया जिसमें बच्चे भी शामिल रहे ।