Share this News
कोरबा जिले के ग्राम पंचायत गुडरुमुदा के आश्रित ग्राम डंगनिया (हरदीपारा) की स्थिति इन दिनों बदहाल है। यहां के जनप्रतिनिधि सचिव और सरपंच की निष्क्रियता के चलते गांव में विकास कार्य ठप पड़े हैं। पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीणों को मजबूरी में धोढी का गंदा पानी पीना पड़ रहा है। इसी उपेक्षा के बीच गांव के नवयुवकों ने स्वयं चंदा इकट्ठा कर शासकीय प्राथमिक शाला डंगनिया के मैदान का समतलीकरण कार्य कराया है, जो प्रशासन और पंचायत के लिए एक करारा तमाचा है। वहीं, हरदीपारा में निर्मित सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य तो पूर्ण हो चुका है, परंतु अब तक उसका उद्घाटन नहीं किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है और वे लगातार समस्याओं से जूझ रहे हैं।
