Share this News
कटघोरा स्थित त्रिलोकी पब्लिक स्कूल ब्लॉक ब जिन्होंने 11वां विश्व योग दिवस अपने विद्यालय में मनाया है विद्यालय की योग प्रशिक्षिका श्रीमती अन्नपूर्णा वर्मा ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को अनुलोम-विलोम,कपाल भारती, वृक्षासन,ताड़ासन,भुजंगासन, नाड़ी शोधन प्राणायाम,सूर्य नमस्कार आदि योग कराए|

उनके सहयोग के लिए विद्यालय के पीटीआई टीचर श्री युगल किशोर यादव एवं सुश्री पूजा साहू ने योग के गुर बताएँ। विद्यार्थियों ने योग के महत्व को जाना और अपने घर में प्रतिदिन योग करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ.मोना ठाकुर जी ने प्रतिदिन योग करे एवं निरोग रहे का संदेश दिया।

