Share this News
कोरबा 16 अक्टूबर ( KRB24NEWस ) : आज कोरबा जिला युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नितिन चौरसिया ने मुख्यमन्त्री के नाम मुख्य अभियंता CSPDCL के नाम CSEB कोरबा के आवासों में अवैध रूप से रह रहे अनाधिकृत व्यक्तियों के नाम ज्ञापन सौंपा है, ज्ञापन में उन्होने कहा है कि CSEB के उच्च अधिकारी और कर्मचारी लोगों से लेन-देन करके लोगों को आवास उपलब्ध कराते हैं जो पूरी तरह से गैरकानूनी हैं मगर शासन की आंखो में धूल झोंक कर ये लोग धड़ल्ले से अपना कारोबार कर रहे हैं.जो लोग आवासों में रह रहे हैं उनमे से अधिकतर परिवार या तो किराए से हैं या बेजा कब्जा में काबिज हैं। ऊपर से बिजली का दुरुपयोग और खाली आवासों में शराब खोरी तो आम बात है। शासकीय भूमि में निजी निर्माण भी खूब फल फूल रहें हैं। इन्हीं सब शिकायतों को लेकर आज ज्ञापन दिया गया हैं अगर 3 दिवस के भीतर प्रबन्धन कोई उचित और कठोर निर्णय नही लेती है तो युवा कांग्रेस कोरबा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में CSPDCL पावर प्लांट के समक्ष अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल पर बैठने पर वाद्य होगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रबन्धन की होगी।

