Share this News

कोरबा lसामाजिक कार्यकर्ता बिनोद सिन्हा को आज गाजियाबाद में समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा सोशल वर्क अवार्ड से सम्मानित किया गया l समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित देश के आठ प्रदेशों से आए अलग-अलग विधाओं में सर्वश्रेष्ठ 51 प्रतिभागी को अपने कार्य क्षेत्र में महारत हासिल करने वालों में 51 हस्तियों को अवार्ड से सम्मानित किया गयाl गाजियाबाद सम्मान समारोह प्रताप विहार सेक्टर 11 फ्लोरिस में आयोजित किया गया था जिसके मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉक्टर भरत सिंह ,अध्यक्ष पी आई आई टी कॉलेज ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश के विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर एमके सिंह, निर्देशक डॉ गौरव गुप्ता अस्पताल गाजियाबाद, निर्देशक डॉ अशोक कुमार, महानिदेशक सुधीर कुमार श्रीवास्तव ,संयोजक मनोज श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष गाजियाबाद के आतिथ्य में मां वीणा वादिनी की पूजा अर्चना दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गयाl

इस अवसर पर समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 51 प्रति भागियों को सम्मानित किया गया जिसमें बाल दिव्यांग पुरस्कार सहित हर विधाओं को शाल व अवार्ड से सम्मानित किया गया सम्मान समारोह में शहर के शिक्षा प्रशासनिक व शहर के प्रतिष्ठित नागरिकों की उपस्थिति में 51 प्रतिभागियों को अवार्ड से नवाजा गया l
छत्तीसगढ़ से सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार बिनोद सिन्हा को सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सर्वश्रेष्ठ समाज रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया l

इस अवसर पर सिन्हा ने अपने उद्बोधन में समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकलापों की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश के कोने-कोने से सच्चे प्रतिभावानों को गांव, शहर व झूंगी-झोपड़ियां से निकलकर सम्मानित कर उन्हें समाज में सम्मान स्थापित करने का ऐसी सराहनीय कार्य किसी के द्वारा नहीं किया गया है जो फेडरेशन के प्रमुख जितेंद्र बच्चन व उनके टीम कर रहे हैं वे बधाई के पात्र हैं l

सिन्हा ने अपने उद्बोधन में यह भी कहा की समाज उत्थान और विकास के लिए केंद्र और प्रदेश सरकारों द्वारा डेढ़ सौ से अधिक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं बिचौलियों के कारण गरीबों को वास्तविक हक मिलने में बाधा उत्पन्न हो रहा है इस बाधा को दूर करने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता गांव व शहर के झूंगी बस्तियां में सेवा भाव से निरीक्षण व काम करने के लिए जाते हैं तो बिचौलियों द्वारा समाज सेवको की निंदा व बदनाम करने का प्रयास करते हैं जिससे वह गरीबों की सेवा छोड़ दे ऐसी परिस्थितियों से सामाजिक कार्यकर्ता समाज सेवा में लगे हैं जो बहुत ही कठिन कार्य हैl