Share this News

कोरबा पाली/2 मार्च 2025 (KRB24NEWS)

जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पाली महोत्सव के अंतर्गत आयोजित विडियोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया.

जिसके अंतर्गत प्रथम पुरस्कार पाली के रितिक कुमार पटेल पिता मनोज कुमार को मिला. राज्यस्तरीय प्रतिभागियों मे रितिक ने पहला स्थान प्राप्त कर नगर का गौरव बढ़ाया है.

इन्हें पुरस्कार राशि का चेक, प्रशस्ति पत्र और विजेता कप महोत्सव मंच से अतिथियों के कर कमलों प्रदान किया गया. द्वितीय स्थान आईटीआई रामपुर कोरबा के विवेक कुमार यादव , तृतीय स्थान पाली के ही किसन कुमार मरकाम ने प्राप्त किया. सभी विजेताओं को मंच से अतिथियो द्वारा सम्मानित किया गया.