Share this News

कोरबा पाली/6फ़रवरी 2025 (KRB24NEWS)

बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर अपेक्स इंटरनेशनल स्कूल पाली द्वारा बच्चों के हुनर को निखारने के लिए टैलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को प्रेरित किया गया की बच्चे अपने अंदर छुपी हुई प्रतिभा का प्रस्तुति दे सके और साथ ही विद्यालय उस प्रतिभा को निखारने में मदद करें।छोटे बच्चे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिए जिसमें बच्चे माता सरस्वती ,

महादेव, राधा कृष्ण ,झांसी की रानी, आर्मी, रोबोट और ट्रैफिक सिग्नल का रूप धारण कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिए।छोटे बच्चों को पुरस्कार भी दिए गए।बड़े बच्चों द्वारा स्पीच, डांस, मिमिक्री, कॉमेडी, मैजिक शो आदि कई प्रकार की प्रस्तुति दी गई जो की बच्चों के द्वारा स्वयं तैयार की गई थी।

शिक्षकों के द्वारा बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया।अपेक्स इंटरनेशनल स्कूल पाली के संचालक गणेश जायसवाल जी का कहना था बच्चों को अपने अंदर छुपी प्रतिभा को जानना बहुत ही आवश्यक है ताकि बच्चे उस प्रतिभा का सदुपयोग कर सके और अपना भविष्य सुदृढ़ कर सके।