Share this News

बिलासपुर पाली/ 6 फ़रवरी 2025 (KRB24NEWS)

अपेक्स स्कूल बेलतरा के बच्चों की शैक्षणिक भ्रमण के लिए बिलासपुर स्थित कानन पेंडारी चिड़ियाघर में ले जाया गया।पढ़ाई के साथ-साथ शैक्षणिक भ्रमण बच्चों की मानसिक और शारीरिक विकास के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु अपेक्स स्कूल बेलतरा बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण पर ले गया, जिसमें उनको प्राकृतिक से संबंधित वनस्पति जानवरो आदि के बारे में शिक्षकों द्वारा विशेष जानकारी दी गई।

ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए अपेक्स स्कूल बेलतरा का यह एक सराहनीय पहल है। चिड़ियाघर में व्हाइट टाइगर ,बब्बर शेर ,चिता, तेंदुआ आदि जानवरों को देखकर बच्चों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। अपेक्स स्कूल के संचालक अमन पाण्डेय ,राजेश जयसवाल जी का कहना है समय-समय पर ऐसे शैक्षणिक भ्रमण बच्चों के मानसिक विकास के लिए अति आवश्यक है।प्राचार्य अमृता पाण्डेय ने बच्चों को उत्साहित करते हुए कहा हर साल विद्यालय शैक्षणिक भ्रमण पर अवश्य जाएगा। सभी शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।