Share this News

कोरबा पाली/ 5 जनवरी 2025 (KRB24NEWS)
छत्तीसगढ कर्मचारी कांग्रेस कोरबा का वार्षिक कैलेंडर के विमोचन एवं संगोष्ठी कार्यक्रम का शुभारंभ बी.पी.शर्मा (प्रांताध्यक्ष छ.ग.कर्मचारी कांग्रेस रायपुर) के करकमलों से हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए सरस्वती वंदना व श्री गणेश वंदना की स्तुति से किया गया. कार्यक्रम प्रांताध्यक्ष के साथ कार्यकारी प्रांताध्यक्ष द्वय राजेंद्र दवे, रमेश कुमार सिंह ठाकुर, उप-प्रांताध्यक्ष आर.के ठाकुर,शीतल पाटनवार एवं विनोद तिवारी, बिलासपुर जिलाध्यक्ष अरुण पाण्डेय प्रमुख रुप से शामिल हुए. जिला स्तर पर श्रीमति प्रतीक्षा शर्मा,श्रीमति बीनू पोर्ते,श्रीमति तारा सिंह,सुनीला सिंह,श्रीमति माया आर.दत्ता, त्रिवेणी पात्र,पद्मा ठाकुर,सरस्वती मरकाम को प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है.कार्यकारी जिलाध्यक्ष आर.के.चंद्रा द्वारा संगठन गतिविधि से प्रांतीय पदाधिकारियों को अवगत कराया गया.जिला कोषाध्यक्ष श्री नोहर प्रसाद साहू द्वारा संगठन के आय-व्यय प्रस्तुत किया गया.इस कार्यक्रम में शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी व पदाधिकारीगण सर्वश्री सी.आर.देवांगन, अशोक कुमार उपाध्याय, अरुण कुमार गुप्ता और कृष्ण कुमार गोपाल को प्रांतीय पदाधिकारियों ने शाल,श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया.सभी उपस्थित पदाधिकारीयों सहित कामता जायसवाल,भारत भूषण, श्रीमती एम.धनलक्ष्मी, भूपेंद्र कंवर, गनपत दास बंजारे,रामशरण कोसले ने भी संगठन के बारे में अपने विचार रखे. कवि हृदय डाॅ विश्व नाथ कश्यप,डाॅ सुशील तिवारी ने अपनी कविता से शमाँ बांधा. जिला कोरबा के समस्त पदाधिकारियों को प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा छ.ग.कर्मचारी कांग्रेस 2025 का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया.अंत में जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता छ.ग. कर्मकां कोरबा द्वारा आभार ज्ञापित किया.कार्यक्रम का संचालन संतोष कर्ष द्वारा किया गया.
