Share this News

कोरबा पाली/ 5 जनवरी 2025 (KRB24NEWS)
देश की पहली महिला शिक्षिका, अध्यापिका ,समाज सुधारिका, समाज सेविका सावित्रीबाई फुले की जयंती के पावन अवसर पर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय लाफा में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा प्राचार्य जी पी बंजारे के संरक्षण ,कार्यक्रम अधिकारी महाबीर प्रसाद चंद्रा की अगवाई, प्रभारी प्राचार्य पी के पाल के मार्गदर्शन में, शिक्षक साथियों ,छात्र-छात्राओं की गरिमामई उपस्थिति में सावित्रीबाई के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित व पूजन अर्चन कर याद किया गया, इस अवसर पर चंद्रा सर ने सावित्रीबाई के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक उत्थान में किए गए कार्यों विशेष कर महिला उत्थान, जिसमें बालिका शिक्षा को लेकर उनके संघर्ष गाथा का जिक्र करते हुए, प्रथम बालिका शिक्षा संस्थान की स्थापना और उनकी प्रथम संस्था प्रमुख प्राचार्य के रूप में दायित्व का निर्वहन तमाम चुनौतियों को स्वीकारते हुए ,बेटी पड़ेगी विकास गढ़ेगी को चरितार्थ करते हुए ,

लोगों के द्वारा दिए जा रहे उलाहना ,तिरस्कार, अपमान के घूंट को पीते हुए दृढ़ संकल्प के साथ, महिला की भागीदारी को सुनिश्चित करने हेतु मृत्यु पर्यंत अपने पति देव ज्योतिबा फुले के सहयोग से समाज में व्याप्त बुराइयों छुआछूत, विधवा पुनर्विवाह ,अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, अशिक्षा ,आदि सामाजिक बुराइयों को समाज से उखाड़ फेंकने में जीवन पर्यंत उनके संघर्ष गाथा को सुना कर छात्र-छात्राओं से आह्वान करते हुए कहा कि, हम सभी को समाज में व्याप्त बुराइयों जैसे युवाओं में बढ़ती नशा प्रवृत्ति, अंधविश्वास, भ्रूण हत्या, दहेजप्रथा, आदि को दूर करने में हमें भी अपनी क्षमता अनुरूप महती भूमिका का निर्वहन करना चाहिए,इस अवसर पर व्याख्याता पी के पाल , महाबीर प्रसाद चंद्रा ,पीके वैष्णव, यू एस श्रीवास, वीर सिंह कंवर, राजकुमार गिरी, उमेश मैत्री ,गुड्डी खूंटे ,राजमणि खलको, प्रतिभा दिवाकर ,स्मिता सिंह ,मधु जगत, कविता ,सोनू, कमलेश आदि की उपस्थिति रहा,आयोजन को सफल बनाने में स्वयं सेवक अखिन,अशोक, सतीश,दीपेश,जमुना, रूपा, प्रवीण, प्रकाश, अर्जुन, पृथ्वीराज, फुलेश्वर, रितेश, सन्नीकुमार, आकाश, अमित, मनीष,मिथलेश,आदि का रहा ,कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी द्वारा किया गया।
