Share this News

कोरबा पाली/12 दिसंबर 2024 (KRB24NEWS)

पाली ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत पोलमी के कारीछापर में अजीम प्रेमजी व प्रयोग संस्था के सहयोग से क्षितिज समाज सेवा संस्था के बैनर तले पुजा अर्चना कर कार्यक्रम प्रारंभ किया आदिवासी व अन्य परंपरागत वन निवासी के बीच मानव अधिकार के बारे में श्री भुनेश्वर मरावी क्षितिज समाज सेवी संस्था अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि मानव अधिकार सार्वभौमिक अधिकार की घोषणा 10 दिसंबर 1948 को संयुक्त राष्ट्र महासभा उद्घोषण की मानव अधिकार मौलिक अधिकारों के समूह हैं

जो हर एक व्यक्ति के पास होता है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम कौन हैं या हम कहां पैदा हुए हैं हम सभी को समान अधिकार हैं जैसे भोजन ,शिक्षा , काम ,स्वास्थ्य और संविधानिक स्वतंत्रता आदि के अधिकार प्राप्त है, श्रीमती कांतिदेवी सिंह तंवर बताते हैं कि हमें सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की अधिकार हैं जैसे रोजगार गारंटी काम पाने , राशन पाने, राजनीति अधिकार ,आर्थिक सामाजिक और सांस्कृतिक जैसे अनेक अधिकार प्राप्त हुए हैं !

श्री बेदलाल वनवासी जी द्वारा बताया गया कि हमें अपनी अपनी बोली भाषा और विचार प्रकट करने की स्वतंत्रता का अधिकार अपने सामाजिक अपने विचार के लोगों के साथ संघ या संगठन बनाने आने-जाने निवास करने और जीविकोपार्जन एवं व्यवसाय की अधिकार प्राप्त है!

श्री ज्ञान आधार शास्त्री क्षितिज समाज से संस्था सचिव जी द्वारा लोगों को जीवन की विभिन्न समस्या है उसे किस तरह हल किया जा सकता है उसे पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर बताया गया साथ ही बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूल भेजने विशेष ध्यान देने नशा करने के कारण और परिणाम को लेकर कम करने व छोड़ने के लिए बोला गया वहीं जंगल खत्म को लेकर वन अधिकार कानून के तहत सामुदायिक वन संसाधन अधिकार की दवा प्रक्रिया व हानि लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया ।

कार्यक्रम सफल बनाने के लिए चंद्र धनवार ,खुशाल सिंह, सुंदर सिंह ,सुखदेव सिंह धनवार ,दिलीप आर्मो, अमरिका नेटी, हरि सिंह, कलेशिया बाई,राजकुमारी, नेहरू सिंह ,नारायण यादव, बीरभुवन सिंह, जमुनाबाई, आदि ग्रामीण जैसे ग्राम कारीछापर पोलमी,कर्रानवापारा ,कोडा़र,डुग्गूपारा ,चनवारीपारा ,चैतमा,बंधियापारा सिल्ली, कर्रानाला शिवपुर से बच्चे, महिलाएं, युवाओं, बुजुर्ग शियान,समाज प्रमुख उपस्थित हुए कार्यक्रम का आभार श्री देवकुमार पटेल पंच द्वारा किया गया कार्यक्रम संचालन कुमारी गुंजन धनवान, अशोक मरावी क्षितिज समाज सेवी संस्था समाजिक कार्यकर्ता द्वारा किया गया।