Share this News

कोरबा पाली/ 11दिसंबर 2024 (KRB24NEWS)
शासकीय महाविद्यालय पाली के राष्ट्रीय सेवा योजना का ग्राम हरनमुडी मे सात दिवसीय विशेष शिविर का गत दिवस सफल समापन हो गया. शिविरार्थी विद्यार्थियों ने श्रमदान,शैक्षणिक,सामाजिक, साँस्कृतिक विविध गतिविधियों में सम्मिलित होकर ग्राम मे अमिट छाप छोड़ी है. समापन सत्र की मुख्य अतिथि श्रीमती मथुरा जगत सरपंच ग्राम पंचायत हरनमुडी ,विशिष्ट अतिथि सुश्री विजय लक्ष्मी मिश्रा प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल हरनमुडी, डी एल यादव, कपुर कुमार धुरी, श्री काऺत कौशिक आदि अन्य की गरिमामय उपस्थिति रही. कार्यक्रम का सऺचालन रासेयो अधिकारी हर्ष पांडे ने किया.उन्होंने सात दिवसीय शिविर के तिथिवार प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. उन्होंने बताया कि शिविर में प्रति दिन के स्वयंसेवकों की सेवा गतिविधियों के तहत, नशा मुक्ति, स्वच्छता कार्य, पर्यावरण सरक्षण,निशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण, कैरियर गाइडलाइन का कार्य किया गया.

मुख्य अतिथि श्रीमती जगत (सरपंच) ने रासेयो स्वयं सेवकों के कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें अपने इस गाव मे भविष्य में शिविर लगाने हेतु आमंत्रित किया.उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सेवा भाव और जागरूकता कार्यक्रम ग्रामीणों के लिए प्रेरणादायक है. प्राचार्य सुश्री विजय लक्ष्मी मिश्रा ने स्वयंसेवकों को अनुशासित और कर्तव्य निष्ठता की तारीफ की.आभार प्रकट वरिष्ठ प्राध्यापक टीका राम कश्यप ने किया.इस विशेष शिविर में सत कुमार खाडेकर, श्रीमती रीता पटेल मेम, सुनील कऺवर, श्रीमती मऺजू अजय दुबे, रासेयो जिला सघऺठक कोरबा, श्री वाय के तिवारी, रासेयो समन्वयक डॉ मनोज सिन्हा आदि अतिथियों ने अलग अलग दिन शिविर में उपस्थित होकर राष्ट्रीय सेवा योजना के गतिविधियों को देखा और स्वयं सेवकों को प्रोत्साहित किया. समापन कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ कविता ठक्कर, सुश्री भारती देवागन, सुश्री भूमिजा चन्दाकर, श्री सत्येंद्र सहित बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत हरनमुडी के नागरिक गण उपस्थित थे.
