Share this News

कोरबा पाली:/ 6 नवंबर 2024 (KRB24NEWS)

कोरबा जिले में श्रम एवं उद्योग मंत्री लखन देवांगन ने कुछ महीने पहले जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मध्यान भोजन से पहले हेल्दी ब्रेकफास्ट देने कोरबा कलेक्टर को सुझाव दिया था, जिसके बाद प्रशासन ने इसे लागू करने के लिए DMF से जरूरी सहायता प्राप्त की और कुछ महीने पहले पायलट प्रोजेक्ट के तहत कोरबा शहरी क्षेत्र और पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के बच्चों को नाश्ता देने की योजना शुरू की, आंशिक तौर पर लागू करने के बाद इस योजना के तात्कालिक फीडबैक से उत्साहित जिला प्रशासन ने इसे सम्पूर्ण कोरबा जिले में लागू करने का निर्णय लिया,

जिसके तहत 4 नवम्बर को जब छुट्टियों के बाद विद्यालय खुले तो जिले के अन्य छुटे हुए क्षेत्र पाली, कटघोरा, करतला एवं कोरबा ग्रामीण के प्रत्येक मिडिल और प्राइमरी स्कूल में बच्चों को नाश्ता दिया गया , कलेक्टर कोरबा के निर्देश पर विद्यालय प्रबंधक ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों को आमंत्रित किया तथा जिनकी मौजूदगी में विद्यालयों में यह योजना शुरू हुई । ज्ञात हो कि इस योजना हेतु DMF (डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन) से फंडिग जुटाई जा रही हैं ।