Share this News

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक गायिका कंचन जोशी का कार्यक्रम किया गया

कोरबा पाली/ 14 अक्टूबर 2024 (KRB24NEWS)

पाली विकासखंड के पोंडी मे विजयादशमी के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे जिला पंचायत सदस्य रामेश्वरी विजय बहादुर जगत थे जगत जी के द्वारा कहा कि-विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य का विजय का प्रतीक है । यह पर्व हमें समाज में व्याप्त आसुरी प्रवृत्ति को समाप्त कर शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारा स्थापित करने का संदेश देता है । आदिशक्ति जगज्जननी माँ दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहे।

भारतीय संस्कृति में विजयादशमी आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व का पर्व है, यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व रावण के वध और भगवान राम की जीत को दर्शाता है, जो हमें सिखाता है कि अंततः सत्य, धर्म और न्याय की ही विजय होती है। भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात कर सदाचार के मार्ग पर चलने का संकल्प लें,

जिससे सामाजिक समरसता स्थापित हो सके। उन्होंने कहा आधुनिक संदर्भों में विजयादशमी मनाने की सार्थकता तभी है जब हम आंतरिक और बाहरी चुनौतियों की पहचान कर उनका समाधान करें और भीतर की बुराइयों पर विजय प्राप्त कर सदगुणों का विकास का संकल्प लेवे इस अवसर पर पाली मण्डल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर संतोष यादव विपिन कौशिक कमलेश कश्यप सुनील कश्यप होरी लाल बियार सरपंच पोंडी सत्यनारायण कश्यप, गौरव श्रीवास, प्रभात तिवारी, इत्यादि उपस्थित थे।