Share this News
बांकीमोंगरा 17 सितम्बर (KRB24NEWS ) : बांकी मोंगरा थाना के ठीक पीछे कॉलोनी के एक सुने SECL क्वार्टर में एक युवक व युवती की लाश मिली है, आवास में ताला बाहर से बन्द था, लाश से आने वाली बदबू से आसपास के लोगो ने शक जाहिर की और बांकीमोंगरा पुलिस को सूचना दी, बांकीमोंगरा पुलिस मौके पर पंहुचकर ताला खोलने के बाद का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए, मकान के कमरे में एक युवक और युवती आवास में फांसी से लटके मिले. जिमें से बदबू आ रही थी. पुलिस के अनुमान से लाश 4 से 5 दिन पुरानी लगना बताया है. इस घटना से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई.
घटना की सूचना मिलते ही दर्री CSP खोमन लाल सिन्हा मौके पर तत्काल पंहुचे और बांकी मोंगरा थाना प्रभारी एस एस सोनवानी से घटना की जानकारी ली. मृतकों की पहचान शिनाख्ती के लिए आसपास के क्षेत्र से जानकारी लेने के बाद मृतकों की पहचान हो गई है युवक बांकीमोंगरा अंतर्गत कुदरी पारा निवासी और युवती कोतवाली थाना अंतर्गत निवासी है। मृतिका के परिजन के द्वारा कोतवाली थाना पर युवक के खिलाफ 363 का मामला दर्ज कराया था, फिलहाल बांकीमोंगरा पुलिस मौत की वजहों की जांच कर रहे है.


