Share this News

कोरबा/मोरगा 4 अगस्त 2024 : मामला परेवाठाट प्रेमनगर थाना क्षेत्र कि घटना बताई जा रही है जहा दो अनजान बच्चे मनासी नदी पार कर रहे थे, मनासी नदी का बहाव तेज था जहा दोनों बच्चो को नदी मे बहता देख मोरगा निवासी एक व्यक्ति द्वारा बच्चों को बचाया गया। बच्चे अजनबी थे बच्चों से उनके परिजन कि जानकारी ली गई जहा बच्चों द्वारा स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। उसके बाद दोनों बच्चो को मोरगा चौकी लाया गया, जहा पुलिस के पूछताछ पर उनके परिजनो कि जानकारी मिली जहा बच्चो के चाचा सुखदेव धनुहार को बुलाकर बच्चों को सुपुर्द किया गया।

पूछताछ मे बच्चों ने अपने चाचा को बताया कि उसके माता पिता नदी पार कर किसी काम से अन्य जगह गए हुए थे जहा उनके द्वारा घर आने पर देर करने के अंदेशा से बच्चे खुद नदी पार कर अपने माता पिता के पास जा रहे थे। फिलहाल मोरगा चौकी पुलिस द्वारा बच्चो के परिजन कि पतासजी कर ली गई वही बच्चो को सुपुर्द कर दिया गया।