Share this News

रायगढ़ 24 जून ( कोरबा 24 न्यूज़ ): शहर के बजरंग पारा इलाके में शिक्षा विभाग में पदस्थ एक कोरोना पाजिटिव निकला है। जिले का ये पहला मामला है जिसमें मरीज क्वारेंटाइन या फिर होम आइसोलेशन में नहीं था। मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे के साथ साथ स्वास्थ्य अमले में भी हड़कंप मचा हुआ है।

आनन फानन में पूरे इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए सील कर दिया गया है। घर में कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। बताया जाता है कि पीड़ित व्यक्ति शिक्षा विभाग में पदस्थ है और शुगर का पेशेंट है।

20 जून को उसके पैर में चोट आई थी। जिसके बाद वह निजी अस्पताल में इलाज के लिए गया था। पैर में सूजन लगातार बढने के बाद उसे रायपुर रेफर किया गया था। इस दौरान रायपुर में उसका टेस्ट किया गया था। जहां उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आया है।

इसकी जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है। मरीज के घर के आस पास क्षेत्र को कंटेंटमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। साथ ही साथ आस पास के लोगों की भी जांच की जा रही है। दरअसल अब तक रायगढ़ में जो भी मरीज मिले हैं वे सभी प्रवासी मजदूर है और क्वारेंटाईन सेन्टर में रह रहे थे। यह पहला मरीज है जो शहर का स्थानीय निवासी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *